Toll Free - 1800 120 2880

Events

Inter college students visit Sanskriti University 2018

श्री गोविन्द सरस्वती इंटर कालेज की छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण
संस्कृति विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं को सराहा, लिए करियर टिप्स

मथुरा। 12वीं की पढ़ाई खत्म करने के बाद ज्यादातर छात्र-छात्राओं की समस्या संकाय चुनाव और करियर को लेकर होती है। अपनी समस्या समाधान की खातिर मंगलवार को श्री गोविन्द सरस्वती इंटर कालेज गोवर्धन रोड की छात्राओं ने शिक्षक अशोक सैनी के मार्गदर्शन में संस्कृति विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया और प्राध्यापकों से इंटर के बाद विषय चुनाव तथा करियर को लेकर कई सवाल किए। छात्राओं ने संस्कृति विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं, सेण्टर आफ एक्सीलेंस तथा लाइब्रेरी का भ्रमण करते हुए यहां की व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से सराहना की।

Read more
Flower arrangement workshop 2018

फूलों से मिलती है जीने की प्रेरणाः कुलाधिपति सचिन गुप्ता
संस्कृति विश्वविद्यालय में फ्लावर अरेजमेंट पर हुई वर्कशाप

मथुरा। वातावरण में खुशबू व सौंदर्य बिखेरते, मन को ताजगी और प्रसन्नता देते फूलों ने सदैव ही मानव मन को अपनी सरलता, सुकुमारता से आकर्षित किया है। फूलों से सुगंध, सुन्दरता और ताजगी के साथ ही जीवन जीने की प्रेरणा भी मिलती है लिहाजा हर छात्र-छात्रा को फूलों से नसीहत लेते हुए हमेशा प्रसन्न रहना चाहिए। प्रसन्नता स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए जरूरी है उक्त विचार शनिवार को संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड हॉस्पिलिटी के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित फ्लावर अरेजमेंट वर्कशाप को सम्बोधित करते हुए कुलाधिपति सचिन गुप्ता ने व्यक्त किए।

Read more
Contact Us
Apply Now