Toll Free - 1800 120 2880

Events

संस्कृति विश्वविद्यालय में विराजे गणपति

Ganesh Chaurthi See More

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर धूमधाम के साथ गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई।

विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं को प्रेषित संदेश में कुलाधिपति सचिन गुप्ता ने कहा कि गणेश जी बुद्धि प्रदाता हैं। उनके स्मरण और पूजन मात्र से ही बुद्धि का विकास होने लगता है। उप कुलाधिपति राजेश गुप्ता ने अपने संदेश में गणेशजी की प्रतिमा की स्थापना के महत्व को बताया। विश्वविद्यालय की ओएसडी मीनाक्षी शर्मा ने गणेश जी का स्तुतिगान किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गणेश जी विश्वविद्यालय में पांच दिन विराजेंगे और सात सितंबर भव्य आयोजन के साथ गणपति बप्पा को विसर्जित किया जाएगा। कुलपति डाक्टर राना सिंह ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।

बैंडबाजों की ध्वनि के मध्य गणेशजी की आरती उतारी गई। छात्र-छात्राओं ने गणपति मौरिया के जयकारों से पूरे विश्वविद्यालय प्रांगण को गुंजित कर दिया।

Contact Us
Apply Now